सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1 यूहन्ना 2 का 1 वचन हमें क्या सिखाता है ?1 yoohanna 2 ka 1 vachan hamen kya sikhaata hai

 1 यूहन्ना 2 का 1 वचन हमें क्या सिखाता है 1 yoohanna 2 ka 1 vachan hamen kya sikhaata hai 




नमस्कार जय मसीह की मेरे प्रिय भाई बहनो 
1 यूहन्ना 2 का 1 वचन हमें क्या सिखाता है आईये इस बात को बाईबल पढ़कर जानेंगे 



 हे मेरे बालकों, मैं ये बातें तुम्हें इसलिये लिखता हूं, कि तुम पाप न करो प्रेरित यूहन्ना अपने पाठकों को जिन्हें वह मेरे बालकों कहकर संबोधित करता है, जो विश्वासियों के प्रति उसका प्रेम और आत्मिक अधिकार दर्शाता है यह स्पष्ट निर्देश देता है कि उनका लक्ष्य पाप रहित जीवन जीना चाहिए।



  परमेश्वर की ज्योति में चलने का अर्थ है पवित्रता का जीवन जीना और जानबूझकर पाप करने से बचना। यह एक चेतावनी है और प्रोत्साहन दोनों है कि मसीही जीवन का उद्देश्य पाप से दूर रहना है।



 और यदि कोई पाप करे तो पिता के पास हमारा एक सहायक है अर्थात धार्मिक यीशु मसीह यह वचन उस वास्तविकता को भी स्वीकार करता है कि विश्वासी भी दुर्बल हैं और कभी-कभी पाप कर बैठते हैं ।


  यह भाग मसीहियों को बड़ी दिलासा देता है। जब हम पाप करते हैं, तो हमें निराशा या परमेश्वर से दूर नहीं भागना चाहिए, बल्कि हमें यीशु मसीह की ओर देखना चाहिए।
 सहायक का अर्थ है जो हमारे पक्ष में बोलता है या हमारा बचाव करता है।


1 यूहन्ना 2 का 1 वचन हमें क्या सिखाता है 


    यीशु मसीह स्वर्ग में परमेश्वर पिता के सामने हमारे महायाजक और मध्यस्थ के रूप में कार्य करते हैं 
    वह धार्मिक हैं इसलिए वह हमारे पापों के बावजूद परमेश्वर के सामने खड़े होने में सक्षम हैं ।



    उनका यह सहायक होना 1 यूहन्ना 2 का 2 वचन यह साथ मिलकर यह सिखाता है कि यीशु का क्रूस पर बलिदान हमारे पापों के लिए प्रायश्चित है।



  जब हम अपने पापों को मानते हैं जैसा कि 1 यूहन्ना 1 का 9 वचन में बताया गया है तो यीशु अपने लहू के आधार पर पिता के सामने हमारी ओर से बोलते हैं और हमें क्षमा और शुद्धिकरण मिलता है।


1 yoohanna 2 ka 1 vachan hamen kya sikhaata hai 




इस वचन का आत्मिक अर्थ यह है कि मसीहियत पाप से बचने और पाप करने पर क्षमा पाने के बीच एक संतुलन प्रदान करती है। यह मसीही जीवन की सच्चाई को स्वीकार करता है कि हम पूर्ण नहीं हैं।





लेकिन हमारे पास एक पूर्ण उद्धारकर्ता है। यह हमें पवित्र जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है और जब हम असफल होते हैं तो हमें पश्चाताप के साथ यीशु मसीह की ओर लौटने का मार्ग दिखाता है। जो परमेश्वर के सामने हमारे लिए खड़ा है।
 पवित्रता के लिए प्रयास करो लेकिन मसीह की कृपा पर निर्भर रहो 


आमीन जय मसीह की god bless you 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भटकती हुई भेड़ो का यह द्रष्टान्त सीखो ?

 भटकती हुई भेड़ो का यह द्रष्टान्त सीखो  प्रभु यीशु मसीह अक्सर लोगों को परमेश्वर के राज्य के बारे में सिखाने के लिए साधारण कहानियों दृष्टांतों का उपयोग करते थे। एक बार उन्होंने फरीसियों और शास्त्रीय पंडितों को देखकर यह दृष्टांत सुनाया भटकती हुई भेड़ो का यह द्रष्टान्त सीखो ?  तुम में से कौन है जिस की सौ भेड़ें हों और उन में से एक खो जाए तो निन्नानवे को जंगल में छोड़कर उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे? और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे कांधे पर उठा लेता है। और घर में आकर मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठे करके कहता है मेरे साथ आनन्द करो क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है। मैं तुम से कहता हूं कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा जितना कि निन्नानवे ऐसे धमिर्यों के विषय नहीं होता जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं या कौन ऐसी स्त्री होगी जिस के पास दस सिक्के हों और उन में से एक खो जाए तो वह दीया बारकर और घर झाड़ बुहार कर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे ? और जब मिल जाता है तो वह अपने सखियों और पड़ोसिनियों को इकट्...

Bible fhoto free images download 4k ?

 Bible fhoto free images download 4k ? Bible fhoto free images download 4k ?

जीभ के बारे में बाईबल वचन Step-by-step Bible verses about the tongue

 जीभ के बारे में बाईबल वचन Step-by-step Bible verses about the tongue  हे मेरे भाइयों, तुम में से बहुत उपदेशक न बनें, क्योंकि जानते हो, कि हम उपदेशक और भी दोषी ठहरेंगे। याकूब 3:1 इसलिये कि हम सब बहुत बार चूक जाते हैं: जो कोई वचन में नहीं चूकता, वही तो सिद्ध मनुष्य है; और सारी देह पर भी लगाम लगा सकता है। याकूब 3:2 जब हम अपने वश में करने के लिये घोड़ों के मुंह में लगाम लगाते हैं, तो हम उन की सारी देह को भी फेर सकते हैं। याकूब 3:3 देखो, जहाज भी, यद्यपि ऐसे बड़े होते हैं, और प्रचण्ड वायु से चलाए जाते हैं, तौभी एक छोटी सी पतवार के द्वारा मांझी की इच्छा के अनुसार घुमाए जाते हैं। याकूब 3:4 वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है। याकूब 3:5 जीभ भी एक आग है: जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है। याकूब 3:6 क्योंकि हर प्रकार के बन-पशु, पक्षी, और रेंगने वाले जन्तु और जलचर तो मनुष्य जाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए ...